-->

कोयलांचल शिल्पांचल के सांस्कृतिक धरोहर को समेटे, मैथन मेला का आज से शुभारंभ


डीवीसी के सहयोग से मैथन स्थित छठ घाट मैदान में तीन दिवसीय मैथन मेला का आज भव्य आगाज होगा। जिसमें कोयलांचल शिल्पांचल की सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर की झलकियां साफ दिखेंगी। इसके लिए डीवीसी के सहयोग से टाईम्स आफ इंडिया कंपनी मेले में 60 से ज्यादा अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाएगी, कुछ स्टॉल स्थानीय शिल्पकारों का भी होगा। जिसमें नृत्य भी होगा, ड्रामा भी होगा, इमोशन भी होगा, कला संस्कृति भी होगा। जिसके लिए पूरी तैयारी किया जा चुका है मेले में प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 2:00 से रात्रि 8:00 बजे तक आम लोग मेला का आनंद उठा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments