-->

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश


गिरिडीहः जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है. राकेश का अधजला शव निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला है. हत्या से पहले राकेश के साथ मारपीट करने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ के पत्तों से जलाने का प्रयास भी किया गया है. घटना की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट एवं डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है.

कौन है राकेश महतो

राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे. वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे. क्षेत्र के लोकप्रिय रहे राकेश महतो की हत्या से क्षेत्र में मातम के साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि राकेश जेएमएम के नेता थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे

 क्या कहती है पुलिस

इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है. लाश खांखी के जंगल में मिली है. आगे की जांच चल रही है.

Post a Comment

0 Comments