पंचायत को हब के रूप में विकसित करने पर जोर, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
गोमो : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत तोपचांची प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायत सहायकों का 4 दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमें पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षक उमेश कुमार महतो एवं कंचन महतो के द्वारा कहा गया कि पंचायत को हब के रूप में विकसित करना तथा लोगों को पंचायत भवन से ही योजनाओं का लाभ प्राप्त कराना। यह प्रशिक्षण इंटेको टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दिया गया। मौके पर लक्ष्मी नारायण मुखिया, जितेन्द्र पाण्डे मुखिया प्रतिनिधि, पंकज उपाध्याय, अनिकेत चौबे, बिंदु देवी मुखिया, सहित दर्जनों लोगों ने प्रशिक्षण लिया।

0 Comments