-->

धनबाद में एयरपोर्ट के लिए उठी मांग, जगी उम्मीद की नई किरण

 


धनबाद में हवाई अड्डे की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ ली है। झारखंड विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद राज्य सरकार ने धनबाद जिला प्रशासन (उपायुक्त) से जमीन की उपलब्धता पर विस्तृत रिपोर्ट मांगने का निर्णय लिया है।यह कदम धनबाद वासियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है, जो लंबे समय से हवाईअड्डा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान निरसा के विधायक अरुप चटर्जी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो ने धनबाद में एयरपोर्ट की आवश्यकता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके जवाब में प्रभारी मंत्री दीपक बिरुआ ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में बरवाअड्डा हवाई पट्टी मात्र 33 एकड़ में है, जबकि एयरपोर्ट के लिए कम से कम 113 एकड़ भूमि अनिवार्य है। मंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार जमीन की कमी के कारण ही बोकारो के विकल्प पर विचार हो रहा था, लेकिन विधायकों के कड़े तर्क के बाद अब सरकार धनबाद में नई जमीन की उपलब्धता पर डीसी से रिपोर्ट मांगेगी है।

Post a Comment

0 Comments