मानदेय रोकने पर भड़का आंगनबाड़ी संघ, डिजिटल कार्य बहिष्कार का ऐलान
गोमो। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एफआरएस और पोषण ट्रेकर कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री राम चन्द्र गोप, पुष्पा कुमारी प्रदेश महामंत्री और शालिनी रानी प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 13 मार्च को निदेशक से मिलकर सुधार करने हेतु आवेदन दिया गया है पर या कहा गया की केन्द्र सरकार की योजना है काम करना ही होगा। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी दुखड़ा सुनाया गया पर सेविकाओं की परेशानी को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एक अप्रैल से पोषण ट्रेकर एवं एफ आर एस का कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के और भी संगठनों से समर्थन के लिए वार्ता की जा रही है। सभी जगहों पर नेटवर्क नही रहता तथा मोबाइल भी काम नहीं करता उसके बावजूद कार्यालय से दबाव आता है एफ आर एस एवं पोषण ट्रेकर पूरा नहीं हुआ है। आपका मानदेय रोका जा रहा है। कई सेविकाओं का मानदेय रोका भी गया है। विभाग द्वारा मोबाइल दिया गया है वह काम नहीं करता और ऊपर से मानदेय भी रोका जा रहा है। आखिर सेविकाएं क्या करें।

0 Comments