-->

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोपचांची में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ, किशोरियों को मुफ्त टीकाकरण शुरू।


गोमो। 30 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोपचांची में एचपीवी वायरस वैक्सीन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच के बच्चियों को वैक्सीन दिया गया। इस दौरान अस्पताल की डॉक्टर स्वेता गुंजन ने कहा कि इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाओ हेतु 14 वर्ष से 15 वर्ष के नीचे के बच्चियों को यह टीका मुफ्त दिया जा रहा है। जो एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए एक कैंसर निवारक वैक्सीन है जो वायरस के संक्रमण को होने से पहले ही रोकता है। 

मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने सभी ग्रामीणों से अपील किया की अपने 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की बच्चियों को यह टीका अवश्य लगाएं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रवीन कुमार, ऋतु कुमारी कंप्यूटर ऑपरेटर, रमेश कुमार बीडीएम, तथा प्रवीन कुमार एमटीएस आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments