-->

गोमो जंक्शन पर 12 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुल्लू महतो ने रेल मंत्री से की मुलाकात।


चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल रंग लाई, सांसद ने गोमो जंक्शन के लिए उठाई बड़ी मांग 

गोमो। गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन पर 12 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव हेतु अपने सक्रिय सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य गोमो दक्षिण सह सांसद प्रतिनिधि धनबाद हनी सिंह नारंग को पत्र सौंपा। संस्था के द्वारा दिए गए आवेदन को हनी सिंह नारंग ने धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो को सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया। सांसद ने बिना विलंब किए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को उनके समक्ष रखा, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

अपने पत्र में सांसद ने गोमो जंक्शन के महत्व को बताते हुए निम्नलिखित 12 ट्रेनों के ठहराव का अनुरोध किया है।

प्रस्तावित ट्रेनें:

12941/12942 – पारसनाथ एक्सप्रेस

11045/11046 – कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

12307/12308 – जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12987/12988 – अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12357/12358 – दुर्गियाना एक्सप्रेस

13167/13168 – आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

12379/12380 – अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस

12371/12372 – बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20888/20887 – रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

22303/22304 – हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस

06064/06063 – धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस

12381/12382 – पूर्वा एक्सप्रेस

अपने पत्र में विस्तार पूर्वक सांसद ने कहा है कि गोमो जंक्शन एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक स्टेशन है, जहां ट्रेनों के ठहराव से धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं आसपास के क्षेत्रों के व्यापार, उद्योग और आम जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

हम सभी क्षेत्रवासी सांसद के इस सराहनीय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments