-->

रामनवमी उपद्रव पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’, बलियापुर में उपद्रवियों की सड़कों पर पैदल परेड


बलियापुर (धनबाद) : रामनवमी के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने अब पूरी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार उपद्रवियों को बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके की सड़कों पर पैदल परेड कराई। पुलिस की मौजूदगी में निकाली गई इस परेड को प्रशासन की सख्त चेतावनी माना जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी त्योहार के नाम पर माहौल बिगाड़ने की हिम्मत न कर सके। बताया जा रहा है कि कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहार शांति के लिए हैं, उपद्रव के लिए नहीं। कानून तोड़ने वालों की जगह सिर्फ जेल है।।

Post a Comment

0 Comments