-->

बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद जोन ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित किया भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

 


धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद जोन ने 28 मार्च 2026 को रेलवे स्टेडियम, धनबाद में कर्मचारी संघ एवं अधिकारी संघ के सहयोग से एक भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बैंक के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे जोन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टग ऑफ वॉर सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताएँ पूरे जोशोखरोश के साथ सम्पन्न हुईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जोनल मैनेजर श्री दिनेश प्रसाद, डिप्टी जोनल मैनेजर अव्रतनु चंद, अधिकारी संघ से पविकाय पवन , शशिशेखर , रजत एवं कर्मचारी संघ से एन के महाराज, तारक बनर्जी, राकेश कुमार उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ अधिकारियों ने न केवल कार्यक्रम का उद्घाटन किया, बल्कि लगभग सभी खेलों में स्वयं भाग लेकर कर्मचारियों के उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद ने कहा, "इन प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना चाहिए। ये न केवल कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने एवं तनावमुक्ति में भी सहायक सिद्ध होते हैं। बैंक ऑफ इंडिया का धनबाद जोन हमेशा अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम बैंक के कर्मचारियों के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की योजना है, ताकि कर्मचारी परिवार के साथ मिलकर बैंक की प्रगति में योगदान दे सकें।



Post a Comment

0 Comments