-->

खानुडीह-गोमो रेलखंड के घोराठी में अंडरपास निर्माण की मांग, सांसद ने रेलमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 


गोमो। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत खानुडीह–गोमो रेलखंड में घोराठी के समीप अंडरपास निर्माण को लेकर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा।

सांसद ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि उक्त रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या बीजी-030 के बंद हो जाने से लगभग 50 हजार की आबादी का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। फाटक बंद होने के बाद स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में घोराठी स्थित पोल संख्या 349/03/04 के समीप अंडरपास निर्माण की मांग लगातार की जा रही है। सांसद ने कहा कि अंडरपास बनने से जहां हजारों लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं यह धनबाद और बोकारो जिले को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। रेलमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। मौके पर खानुडीह पंचायत के समाजसेवी राजू शर्मा, संजय पांडेय, खुदू मंडल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चू राय भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments