खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने दी शुभकामनाएँ
रांची: लोकभवन, रांची में महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक देव कुमार की प्रेरणादायक पुस्तक “पावर ऑफ माइंडसेट” का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने लेखक को पुस्तक प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक पुस्तकें युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. शालिनी मिंज, प्राचार्य जलेश्वर कुमार एवं मुकेश कुमार महतो भी उपस्थित थे।
पुस्तक के विमोचन पर खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे झारखण्ड के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि देव कुमार ने अपनी पूर्व प्रकाशित चर्चित पुस्तक “मैं हूँ झारखण्ड” के माध्यम से झारखण्ड की पहचान, संस्कृति तथा यहां के युवाओं की सोच को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
विनय तिवारी ने कहा कि “पावर ऑफ माइंडसेट” पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक समाज में सकारात्मक सोच और आत्म-विकास की भावना को और मजबूत करेगी।
अंत में उन्होंने लेखक देव कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

0 Comments