-->

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का भव्य आयोजन


कतरास: सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में सत्र -2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम वंदना सभा में मुख्य अतिथि प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य सह समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि समिति सदस्य उत्तम गयाली, प्राचार्य रामाकान्त राणा, प्रभारी अशोक सिंह के कर कमलों से दीप- प्रज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए परीक्षा प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि परीक्षाफल भैया -बहनों के मेहनत का प्रतिफल है।उपलब्धि प्राप्त भैया -बहनों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाना गौरव की बात है। इससे उनके अंदर एवं अन्य भैया -बहनों के अंदर और अधिक प्रतिस्पर्धा जागृत होती है। सर्वप्रथम कक्षा -अरुण(Nursery) से नवम (IX) एवं एकादश (XI) में खंडश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों को अतिथियों द्वारा मंच से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ कक्षाश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों को विशेष पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।शत -प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले भैया रीतिक, प्रतीक एवं बहन अणु, साक्षी व रानी को भी मंच से पुरस्कृत किया गया। पूरे सत्र भर में पठन- पाठन के साथ अन्य क्रियाकलाप में उत्कृष्ट करने वाले भैया -बहनों को वेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के रूप में फाउंडेशनल स्टेज में बहन अणु सूत्रधर,प्री-प्रेटेरी स्टेज में भैया विक्रम पंडित,मीडिल स्टेज में भैया आयुष्मान शर्मा एवं सेकेंडरी स्टेज में बहन साक्षी लाला को भी मंच से पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में विक्रांत लाला को सम्मानित किया गया।मंच संचालन आचार्य पंकज गुप्ता, सुमित उपाध्याय, अजय पाण्डेय एवं सुतपा दीदीजी द्वारा किया गया।अपने संबोधन में प्राचार्य रामाकान्त राणा ने कहा कि भैया -बहन हमारे गौरव हैं। भैया -बहनों का ऑल ऑवर डेवलपमेंट हमारा लक्ष्य है। इसके लिए अभिभावकों का भी पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। भैया -बहन क्या अंक प्राप्त किए यह महत्व का विषय नहीं है, आप निरंतर अपने आप को अपग्रेड करते रहें,यही आपका ध्येय होना चाहिए।नवीन सत्र में आपका परफार्मेंस और बेहतर हो, ऐसी शुभकामनाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य -दीदीजी का भरपूर सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments