नयी दिल्ली : टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल ने कथित तौर पर हजारों कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोगों को सुबह 6 बजे ईमेल के जरिए नौकरी खत्म होने की सूचना मिली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और फोरम्स पर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अचानक एक मेल मिला, जिसमें लिखा था कि उनकी पोजिशन अब कंपनी में नहीं रही। कई मामलों में तो बिना HR मीटिंग, बिना मैनेजर कॉल, सीधे सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिया गया। सोचिए 10 साल से 15 साल काम करने के बाद भी एक ईमेल से सब खत्म हो गया।
*6 बजे आया ईमेल और नौकरी खत्म*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और फोरम्स पर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अचानक एक मेल मिला, जिसमें लिखा था कि उनकी पोजीशन अब कंपनी में नहीं रही। कई मामलों में तो बिना HR मीटिंग, बिना मैनेजर कॉल, सीधे सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिया गया। सोचिए 10-15 साल काम करने के बाद भी एक ईमेल से सब खत्म हो गया।
*कितने लोगों पर गिरी गाज?*
हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 20,000 से 30,000 तक कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। भारत में भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है, कुछ टीमों में 50% तक कर्मचारी हटाए जाने की बात सामने आ रही है।
*भारत में क्यों ज्यादा असर?*
भारत ओरेकल (Oracle) का बड़ा टेक हब है, खासकर क्लाउड और इंजीनियरिंग टीम्स के लिए। ऐसे में जब कंपनी ने रीस्ट्रक्चरिंग शुरू की, तो यहां की टीम्स भी इसकी चपेट में आ गईं।
*असली वजह क्या है?*
इन छंटनियों के पीछे सबसे बड़ी वजह AI (Artificial Intelligence) में बढ़ता निवेश मानी जा रही है। कंपनी अब अपने संसाधनों को AI, डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करना चाहती है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ AI नहीं, बल्कि ओवर-हायरिंग (जरूरत से ज्यादा भर्ती) को ठीक करने का तरीका भी हो सकता है।
*सिर्फ ओरेकल नहीं, पूरी टेक इंडस्ट्री में ट्रेंड*
यह पहली बार नहीं है। इससे पहले अमेजन (Amazon) समेत कई बड़ी टेक कंपनियां भी हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं। स्पष्ट है कि टेक सेक्टर में अब "हायर फास्ट, फायर फास्ट" का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।

0 Comments