-->

कोयला, लोहा, बालू, लुट के खिलाफ 20 से सड़क पर उतरेंगे अरूप


विधायक ने पुलिस प्रशासन पर तस्करों से मिली-भगत का लगाए आरोप

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद पुलिस एवं प्रशासन पर अवैध कारोबार में सम्मिलित होने का सीधा आरोप लगाते हुए साफ शब्दों में कहा कि पुलिस प्रशासन मिलकर क्षेत्र में अवैध कोयला, लोहा, बालू , लुट के कारोबार चला रहे हैं। साथ ही तस्करों से मिलकर मछली एवं गोवंशियों की अवैध तस्करी, अवैध लॉटरी की छपाई, अवैध लोहा संचालकों से कमिशन सहित तमाम तरह के अवैध कारोबार को संरक्षण देकर पैसा लिया जा रहा है। जिससे निरसा की जनता त्रस्त है।अरूप चटर्जी ने शनिवार को मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता में कहा।उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों के अंदर अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो सोमवार 20 अप्रैल से निरसा क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ वह खुद सड़क पर उतरकर नाकेबंदी करेंगे। जिसके तहत मैथन टोल प्लाजा से लेकर कलियासोल, निरसा, मुगमा, कालुबथान, चिरकुंडा एवं पंचेत सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर कैंप लगाकर हमारे कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और अवैध कारोबार में शामिल हर उस गाड़ी को रोक कर जांच करेंगे और उसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। जिससे कि अवैध कारोबार पर रोक लगे। निरसा ,मैथन क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार चलाया जा रहा है अवैध लॉटरी में शामिल कारोबारी खुलेआम लॉटरी छाप कर निरसा ,सहित पश्चिम बंगाल में बेच रहे हैं जिसका अभी हाल ही में बंगाल पुलिस ने खुलासा भी किया है किंतु पुलिस प्रशासन इस पर मौन साधे हुए हैं ।

Post a Comment

0 Comments