-->

तेतुलमारी 8 लेन में चली गोली: कोयला कारोबारी को छाती में मारी गोली, हालत गंभीर, दुर्गापुर रेफर


कतरास न्यूज़:- तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बुधवार सरेशाम बाइक सवार अपराधियों ने एक कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।प्त्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष सिंह अपनी एसयूवी से गुजर रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी. गोली सीधे उनकी छाती में लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल को तुरंत अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त इलाके में सरेशाम हुई इस फायरिंग से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं.

Post a Comment

0 Comments