-->

80 वर्ष की उम्र में कॉमरेड शाबान अंसारी ने ली अंतिम सांस।


गोमो। 8 अप्रैल 2026 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तोपचांची लोकल कमेटी द्वारा तोपचांची अंचल में पार्टी की बुनियाद रखने वाले वरिष्ठ साथी कॉमरेड शाबान अंसारी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। तथा पार्टी में उनके योगदान वह संघर्ष को पार्टी की राजनीति विरासत के रूप में याद करते हुए उससे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। लोकल कमेटी के लगभग सभी साथी उनके जनाजे में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर माकपा लोकल कमेटी के सचिव कमरेड परशुराम महतो वरिष्ठ साथी डॉक्टर मनिंद्र सिंह कालीचरण महतो राजेंद्र रवानी सत्यदेव लाल गुप्ता डॉक्टर बी एन हलधर प्रभु लाल, रहीम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments