-->

कतरास आनंद मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद


कतरास : आनंद मोहल्ला में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोष बर्मन के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंपो चालक था।बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब छह माह पूर्व मृतक की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह काफी मानसिक तनाव में रह रहा था। परिवार में उसकी तीन छोटी बच्चियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रहीaa है।

Post a Comment

0 Comments