-->

टिकट चेकिंग कर्मियों को उनके कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


धनबाद : मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश में धनबाद मंडल में निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है, तथा टिकट चेकिंग कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है। इसी क्रम में 1 अप्रैल 26 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के 12 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं 01 मुख्य माल पर्यवेक्षक को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु "उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र" प्रदान किया गया। इन रेल कर्मियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रदर्शन किया है। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कर्मी रेलवे की "फ्रंटलाइन टीम" का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके अथक प्रयासों से रेलवे न केवल अधिक अनुशासित बल्कि आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहा है। इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments