JDS NEWS : धनबाद के नवनियुक्त ग्रामीण एसपी यस मोहम्मद याकूब के पदभार ग्रहण करने पर सोमवार को धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सर्किट हाउस (परिषदन) में आयोजित इस कार्यक्रम में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए एसपी को शुभकामनाएं दीं।
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा पर जोर
स्वागत समारोह के दौरान राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने ग्रामीण एसपी से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सशक्त कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए एसपी के नेतृत्व में जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अमन-चैन कायम होगा।
महिला सुरक्षा को लेकर उम्मीदें
युवा राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून ने कहा कि नए एसपी की अगुवाई में महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आएगी और महिलाओं को न्याय मिलने में सुगमता होगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर युवा राजद प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा, राजदेव यादव भारती, विशुनदेव यादव, राजेन्द्र यादव, विक्रम यादव, मिथिलेश यादव, देवेंद्र यादव, गणेश यादव और अफजल खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments