-->

तोपचांची प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रुवार बैक टू स्कूल कार्यक्रम का आयोजन।


 गोमो। 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रुवार बैक टू स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख आनंद महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी प्रखंड अंचल अधिकारी नीलू टुडू विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी कौर एवं विभिन्न पंचायत से आए हुए मुखिया की गरिमा में उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। 

विषय प्रवेश में रिंकी कौर द्वारा प्रखंड की शैक्षणिक स्थिति का आंकड़ा रखते हुए सभी शिक्षक प्रधानाध्यापकों से आह्वान किया गया सतत अनुश्रवण और राज्य द्वारा निर्देशित 15 दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करना है। 

विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने विधायक द्वारा शैक्षिक परिवेश को समृद्ध करने के लिए उठाए जा रहे प्रयासों को बताया जबकि सांसद प्रतिनिधि ने शिक्षकों को निजी विद्यालय के समक्ष अपने आप को तैयार करने का आह्वान किया। 

अंचलाधिकारी नीलू टुडू ने जीरो ड्रॉप आउट को कैसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है के उपाय बताएं। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने अभिभाषण में विभिन्न कक्षाओं से अगली कक्षा में  और विद्यालय में टैग करना सुनिश्चित करना है और समुचित फॉलो अप करना। 

प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने सभी शिक्षकों से कहा इस शैक्षणिक विकास के लिए आपको जिस भी जनप्रतिनिधि का सहयोग समर्थन चाहिए आप बताएं हम हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। 

मुखिया प्रतिनिधि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह ने सभी शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान संबंधित रैली निकालने का आश्वासन दिया और प्रतिनिधियों का सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। 

कार्यक्रम का संचालन कनक कांति मेहता ने किया जबकि व्यवस्था विवेक कुमार सतीश लाल विनोद शाह गुलाम मुस्तफा अजीत महतो आदि ने संभाला।



Post a Comment

0 Comments