धनबाद उपायुक्त, एसपी एवं बीडीओ के साथ भी करेंगे ऑनलाइन मीटिंग
डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार एक बार फिर आज सुबह 9:00 बजे मैथन पहुंच रहे हैं। जिसमें मैथन एवं पंचेत डैम में बनने वाले सोलर प्लांट ,स्मार्ट मीटर, आवासीय क्षेत्र में चल रहे बिजली का केबलिंग सहित स्थानीय मुद्दों पर एक लंबी बैठक डीवीसी के प्रशासनिक भवन में होगा। जिसमें तमाम मुद्दों पर अपने मातहत पदाधिकारी के साथ मंथन करेंगे। वहीं इन्हीं मुद्दों को लेकर चेयरमैन एस सुरेश कुमार धनबाद के उपायुक्त, एसपी, बीडीओ सहित स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी करेंगे। जिससे कि तमाम मुद्दों पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके और प्रशासन का सहयोग लिया जा सके।

0 Comments