धनबाद : केंदुआडीह थाना पर भीषण खतरा उत्पन हो गया है। थाना भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है। इससे थाना के पुलिस-पदाधिकारी दहशत में हैं। इसके मद्देनजर थाना को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कवायद तेज हो गई है।
झरिया कोयलांचल में साै वर्ष से ज्यादा समय से भूमिगत आग है। धरती के नीचे कोयले में आग लगी हुई है। इससे समय-समय पर गैस रिसाव और भूधंसान होते रहता है। बुधवार को भी इस समस्या ने विकराल रूप धारण कर ली।
धनबाद-बोकारो मुख्य पथ पर बुधवार को केंदुआडीह के समीप भूधंंसान हुआ। इस घटना के बाद केंदुआडीह थाना को गैस प्रभावित क्षेत्र से हटाने की कवायद शुरू हो गई है। थाना को पुराने जीएम बिल्डिंग से हटाकर केंदुआ पुल बीएसएनएल के बंद पड़े लोयाबाद एक्सचेंज की पुरानी बिल्डिंग में शिफ्टिंग को लेकर अधिकारियों का एक दल केंदुआ पुल के पास बंद बीएसएनएल एक्सचेंज भवन का जायजा लिया।
डीआरडीओ डायरेक्टर राजीव रंजन, पुटकी सीओ विकास आनंद, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय,पीबी एरिया जीएम जीसी साहा और एजीएम एनoराय ने संयुक्त रूप से बंद एक्सचेंज भवन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बंद एक्सचेंज को को जल्द से जल्द थाना शिफ्टिंग के अनुसार तैयार किया जाय।

0 Comments