धनबाद के पप्पू कुमार बने उपाध्यक्ष सह टेक्निकल चेयरमैन
रांची के प्रेस क्लब में झारखंड जूडो संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें 20 जिला के अध्यक्ष/ सचिव सम्मिलित हुए, सर्वसम्मति से झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष हेतु पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी , महासचिव परीक्षित तिवारी वा कोषाध्यक्ष अंशुमान राय को बनाया गया,
धनबाद के लिए गर्व की बात है कि पप्पू कुमार को टेक्निकल समिति का चेयरमेन सह राज्य संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया,
ज्ञात रहे पप्पू कुमार 4th डिग्री ब्लैक बैल्टधारी सहित नेशनल रैफरी व राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य हैं,
धनबाद के सुदीप चक्रवर्ती को सह सचिव नियुक्त किया गया जो ब्लैक बेल्ट के साथ डी ए वी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर के खेल शिक्षक हैं,
विनायक वैभव व आरती कुमारी को कार्यकारणी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया,
ज्ञात रहे विनायक वैभव जूडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी व ब्लैक बैल्टधारी हैं
वहीं आरती कुमारी धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच की खेल शिक्षका के साथ ही ब्लैक बैल्टधारी भी है
धनबाद जिला से 4 लोगों के झारखंड जूडो संघ में पदाधिकारी पद पर निर्वाचित होने पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है
धनबाद ओलम्पिक संघ, धनबाद जूडो संघ, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर समिति , डी ए वी ग्रुप , धनबाद पब्लिक स्कूल समिति सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं
इस चुनाव को सम्पन्न करवाने हेतु भारतीय जूडो महासंघ से राम उदय सिंह एवं सूर्य देव त्यागी, झारखंड ओलम्पिक संघ से राजेन्द्र प्रसाद, ऑब्जर्बर के रूप में सम्मिलित हुए,

0 Comments