-->

"नावागढ में चड़क पुजा में भक्तों ने दिखायी शिवभक्ति की शक्ति"


शिवभक्तों की कठीन साधना का भोक्ता पर्व समपन्न

नावागढ़ : बाघमारा प्रखंड के नावागढ़ बस्ती स्थित सदियों पौराणिक *"बाबा हुटेश्वर नाथ शिव मंदिर"* में आस्था व विश्वास के साथ मंगलवार को भोक्ता पर्व चड़क पुजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,,! क्षेत्र के सभी देवी देवताओं के स्थान पर पट भ्रमण के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय महापर्व का समापन हुआ,,!भक्ताओं ने माथाबाँध में स्नान कर सुर्य को अर्ध्य अर्पण के बाद मन्दिर प्रांगण पहुंचे उसके बाद भक्ता खुँटा में परिक्रमा शुरू हुआ,,! 

भक्ति की शक्ति में श्रद्धालुओं की विश्वास

यह एक अटूट विश्वास ही है भोक्ता पुजा में अपनी भक्ति की शक्ति का प्रर्दशन करने वाला भक्त 50 फीट ऊँचे लकडी के खंभे पर शरीर में लगे कील द्वारा रस्सी से लटककर परिक्रमा करते है,,,! भोक्ता धुरा के पूर्व संध्या दहकते अंगारो पर नंगे पाव चलकर शिव भक्तों ने आराधना की,,! वहीं देर रात्रि शिव भक्तों ने गाजन कर रात जागरण किया,,i 

सालो भर माथाबाँध तालाब में विसर्जित रहने वाला भोक्ता खुंटा को सुबह उठाकर मन्दिर प्रांगन में लाया गया,,! भोक्तापर्व को लेकर गाँव वालो में अलग ही उत्साह का माहौल दिखा,,,! वहीं भोक्ता खुंटा में परिक्रमा के समय महिलाओं द्वारा भोक्ता खुंटा का पूजा - अर्चना किया गया,,! 

जन आस्था का प्रमुख केन्द्र

 इस अवसर पर लगभग 125 भक्तों ने पीठ, छाती, हाथ और पैर पर कील चुभोकर कर खंभे में झूलते हुए फुल बरसाए,,,! वहीं दर्जनों भक्तों ने कण्ठवाण और जीभवाण में तार चुभोकर कठोर प्रदशन करते हुए नजर आए,,! शिवाय बती पार्वती हुयय,, के जयकारे के साथ भक्तों ने अपने पीठ में कांटा गोदवा कर भक्तगण खुंटा में झूले,,! इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया,, ! श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर लुप्त उठाया,,! यह आयोजन भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचायक है,,! जिसमें शिव मंदिर भोक्ता पर्व कमेटी एवं समाजसेवियों द्वारा पानी,शरबत,लस्सी की विशेष व्यवस्था की गई थी,,!   

प्राकृतिक शिवलिंग की हुई थी प्राप्ति"

बड़े बुजुर्ग व जानकार बताते है कि इस स्थान पर एक प्राकृतिक शिवलिंग की प्राप्ति हुई थी, जिसके बाद यहाँ इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया,,! यहाँ भक्तों द्वारा मांगी गई मन्नते पूरी होती है,,! 

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व:

यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपरा से भी गहराई से जुड़ा हुआ है,,! भोक्ता पर्व को लेकर गांव वालों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है,,! भोक्ता घुरा के दिन मेले का भी आयोजन किया गया,,! जिसमें आसपास क्षेत्र के लोगों ने मेले का जमकर लुप्त उठाया,,!

कार्यक्रम में धनबाद सांसद श्री ढुल्लु महतो, बाघमारा विधायक श्री शत्रुध्न महतो उपस्थित हुए,,! मौके पर नावागढ़ सौलह आना के पदाधिकारीगण, शिव मंदिर भोक्ता कमेटी के सदस्यगण,पंचायत के प्रतिनिधिगण, समाजसेवियों एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे,,!

Post a Comment

0 Comments