कतरास,15 अगस्त 2026 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक सह हाजीपुर रेल जोनल सांसद प्रतिनिधि दीप नारायण सिंह ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया और झंड़ा को सलामी दी । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय श्यामडीह मोड़ में उपस्थित हुए। लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज का दिन देश वासियों के लिए गौरव का दिन है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से देश आजाद हुआ था। इस देश की आजादी में हमारे देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानी शहिद हो गये। हमें इस देश की आजादी की आन, बान और शान को हमेशा बनाए रखने के लिए अगर हमें अपनी जान की बाजी लगानी पड़ेगी तो हम तैयार हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि आज देश वासियों को वीर शहीदों के दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए और भारत माता की सेवा में तत्पर रहना चाहिये।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बाघमारा प्रखंड जदयू अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप,अशाेक कुमार दास, रंजीत कुमार मंडल, कृष्णा कुमार केशरी, बिंदु देवी, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सागर चौहान, सुभाष सिंह, नवीन कुमार नवीन, शब्बीर अंसारी, जमशेद अंसारी, मुजाहिद्दीन अंसारी, उमेश ठाकुर, राजेश शर्मा, संजय शर्मा,आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए।

0 Comments