खरियो (धनबाद): कोटा स्थित अपने कोचिंग संस्थान से सम्मानित होने के बाद जब प्रतिभाशाली छात्रा पायल मंडल अपने पैतृक गांव खरियो पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों के साथ-साथ समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता, माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक फूलचंद मंडल एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पायल मंडल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।
स्वागत समारोह के दौरान खरियो रेलवे फाटक से पूरे गांव तक भव्य जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं समाज के लोग इस ऐतिहासिक स्वागत यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सूंड़ी समाज के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, सचिव शैलेन मंडल, हिरेन मंडल, पंकज मंडल, बी.सी. मंडल, विजय मंडल, सुनील मंडल, गौतम मंडल, संरक्षिका रेखा मंडल, मनिंदर मंडल, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, सत्यजीत मंडल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments