तोपचांची: जीतपुर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अहमद रज़ा की पहल पर पंचायत क्षेत्र के एक प्रमुख मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। लंबे समय से सड़क किनारे घनी झाड़ियां होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जो बरसात के मौसम में और भी बढ़ गई थी।
अहमद रजा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर झाड़ियां फैल जाने से रास्ता संकरा हो गया था, जिससे लोगों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जेसीबी मशीन लगाकर झाड़ियों की सफाई कराई गई, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्कूली बच्चों का आवागमन सुरक्षित रहे, इसी उद्देश्य से यह कार्य कराया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

0 Comments