गोमो । तोपचांची प्रखण्ड अंतर्गत चैता ग्राम पंचायत के खेराबेड़ा में पैक्स गोदाम निर्माण में अनियमितता बरते जाने की आरोप पूर्व उप मुखिया फरकेश्वर महतो ने उपायुक्त धनबाद को आवेदन देकर लगाया है। उन्होंने कहा कि 25 लाख रूपए की लागत से पैक्स गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। निम्न स्तर का बंगला भट्टा ईट, लोकल सीमेंट, निम्न स्तर सरिया लगाया जा रहा है। साथ ही तस्करी के अवैध बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। आवेदन देकर कर जांच कार्रवाई की मांग की गई है।
0 Comments