-->

टुंडी विधायक की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब-कॉपी एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण


गोमो : गोमो के जंगल कोठी स्थित जामिया अरबिया अमिनिया मदरसे में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सौजन्य से शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। विधायक के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी के हाथों मदरसे के बच्चों एवं संचालक को सैकड़ों उर्दू एवं अरबी की किताबें, कॉपियां सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के निर्देश पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। बच्चों को अरबी, उर्दू सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कहा कि टुंडी विधायक शिक्षा के प्रति काफी संवेदनशील हैं। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र का हर बच्चा शिक्षित हो और टुंडी विधानसभा क्षेत्र के हर घर में शिक्षा की रोशनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।






Post a Comment

0 Comments