तोपचांची : टीएपी प्लस टू उच्च विद्यालय, मानटांड में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, उप प्रमुख हेमलाल महतो, अंचल अधिकारी नीलू टुडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी एवं थाना प्रभारी लव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ाते हैं।


0 Comments