गोविंदपुर जीएम-पीओ ने धरना स्थल पहुंच आंदोलन कराया समाप्त
धनबाद : कतरास छाताबाद भू-धंसान प्रभावितों के आशियाने और सुरक्षा की मांग को लेकर जीटीए आउटसोर्सिंग के मुख्य द्वार पर पिछले 18 दिनों से चल रहा ‘आशियाना बचाओ आंदोलन’ मंगलवार को प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.आंदोलन के समापन के दौरान गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद,न्यू आकाशकिनारी के परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार झा,कतरास थानेदार प्रवीण कुमार मौजूद रहे.अधिकारियों ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद मो. शहाबुद्दीन को भरोसा दिलाया कि पूर्व में हुई वार्ता में तय मिनट्स के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा. बताया गया कि सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन, विधायक मथुरा महतो व रतिलाल टुडू की मौजूदगी में हुई वार्ता में बनी सहमति को लागू किया जाएगा.इसके बाद मो. शहाबुद्दीन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.

0 Comments