17 अगस्त 2026 को Central University of Tamil Nadu (CUTN), Thiruvarur के दीक्षांत समारोह में उन्हें विधिवत Ph.D. in Hindi की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही तमिलनाडु एवं केरल के माननीय राज्यपाल तथा नागपट्टिनम के माननीय सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संजय कुमार सेन वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया में राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। नौकरी के दायित्वों के साथ उन्होंने अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध हरिशंकर परसाई के व्यंग्य साहित्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक चिंतन पर केंद्रित रहा।
अपनी सफलता का पूरा श्रेय संजय कुमार सेन ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कारों को दिया। उन्होंने साथ ही बागनल गाँव एवं पारशिमला पंचायत के भाई-बंधुओं, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं एवं दुआओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके गाँव और पंचायत के लिए भी गर्व का विषय है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संजय कुमार सेन ने अपने सभी वरिष्ठजनों, गुरुजनों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाओं और प्रोत्साहन ने इस यात्रा में उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी।
बागनल गाँव और पारशिमला पंचायत के लोगों के लिए यह उपलब्धि निश्चित रूप से गर्व और प्रसन्नता का अवसर है।

0 Comments