-->

कुड़ामू के अरुण कुमार महतो का SAI गांधीनगर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


 तोपचांची प्रखंड अंतर्गत तांतरी पंचायत के कुड़ामू गाँव निवासी जयराम प्रसाद महतो के दिव्यांग पुत्र अरुण कुमार महतो ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पैरा एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

अरुण कुमार महतो का चयन Sports Authority of India (SAI), गांधीनगर, गुजरात में हुआ है। यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे तांतरी पंचायत और तोपचांची प्रखंड के लिए गर्व की बात है।

उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तोपचांची उप प्रमुख हेमलाल महतो द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

ताकि प्रतिभा को अवसर मिले, संघर्ष को सहयोग मिले और हमारे क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएँ।

अरुण कुमार महतो को उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।





Post a Comment

0 Comments