तोपचांची थाना क्षेत्र में इंदौर से कोलकाता जा रहे सोयाबीन लदे एक ट्रेलर के टायर में अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक आग लग गई। टायर से आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल टेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से टेलर में लदे सोयाबीन तक आग नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस और एनएच कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया।

0 Comments