-->

नावागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माँ मनसा पूजा महोत्सव।


नावागढ़ : मनोवांछित फल की प्राप्ति एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर नावागढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में माँ मनसा पूजा हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई,,! इस अवसर पर क्षेत्र में माँ मनसा की दो दर्जन से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की गईं,,! मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

जय माँ मनसा, रक्षा करो माँ, रक्षा करो।

मनसा माँ नागेश्वरी, कष्ट हरन सुखधाम।

चिंताग्रस्त हर जीव के, सिद्ध करो सब काम।

माँ मनसा को नागों की देवी के रूप में पूजे जाने की परंपरा पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में विशेष रूप से प्रचलित है,,! पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम एवं त्रिपुरा में श्रद्धालु विधि-विधान के साथ माँ मनसा की पूजा-अर्चना करते हैं,,!

नावागढ़ में सोमवार से नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय पूजा अनुष्ठान की शुरुआत हुई,,! पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि में मंदिरों में माँ मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना की,,! विभिन्न पूजा स्थलों पर मनसा मंगल के साथ कथा, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान किए गए,,

पूजा के समापन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा स्थलों पर बलि प्रथा का भी आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पारण किया,,पूरे क्षेत्र में पूजा को लेकर भक्तिमय वातावरण बना रहा,,

श्रद्धालुओं ने माँ मनसा से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की,, देर रात तक पूजा स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।





Post a Comment

0 Comments