52 लाख से सजेगा पंडाल, 200 वालंटियर और 32 CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर
कतरास। इस बार कतरास की दुर्गा पूजा कुछ खास होने वाली है। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम हाई स्कूल मैदान हर साल की तरह इस साल भी कुछ नया और भव्य करने जा रहा है। इस वर्ष माता रानी का दरबार थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरुण टेंपल की तर्ज पर सजाया जा रहा है।
।।कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।
रविवार को पंडाल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति ने इस भव्य आयोजन का पूरा खाका पेश किया।
विदेशी झलक, देसी कारीगरी
समिति के सचिव अमन कुमार जायसवाल ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई लगभग 150 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। इसे देखते ही श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। पंडाल बनाने की जिम्मेदारी बंगाल के मेदिनीपुर के मशहूर डेकोरेटरों को दी गई है, जबकि रौशनी से जगमगाने का जिम्मा बोकारो के मनीष लाइट संभाल रहे हैं। माता की मनमोहक प्रतिमा चितरंजन में तैयार हो रही है।
बताया गया कि पंडाल और लाइटिंग पर करीब 50 से 52 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। समिति का लक्ष्य सिर्फ जिला नहीं, पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाना है।
सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ख्याल
मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में 200 वालंटियर, 32 CCTV कैमरे और 100 वॉकी-टॉकी से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा।
श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय और मेडिकल टीम की भी व्यवस्था रहेगी। बच्चों और परिवार के मनोरंजन के लिए झूला, तारामाची, मीना बाजार और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे।
प्रेस वार्ता में ये लोग मौजूद थे -
अध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव अमन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, बिनोद रजक, शंकर जायसवाल, बबलू चौरसिया, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र सिन्हा, अशोक शर्मा, दिलीप तर्वे, कुलदीप सिंह, प्रीतम रवानी, मोनू सिंह, सरोज विश्वकर्मा, सोनू शर्मा, प्रदीप लाला, गणेश मोदक, मनोज राय, अमित रजक, गोपाल बोस, प्रभाकर दत्त, ईश्वर शर्मा, कौशल ठाकुर, शिवम दसौधी, टिंकू खंडेलवाल, नकुल सिंह, अजय स्वर्णकार, अंकित जायसवाल, राहुल रजक, निखिल राय, सुनील यादव, रोनित मोदक, अप्पू साहू, राजेंद्र ठाकुर, भोला मोदक, राकेश प्रमाणिक, तप दे, सचिन मोदक, सुजल चौरसिया, आयुष चौरसिया, बिट्टू शर्मा, अभिषेक शरण, प्रकाश पटवा, अभिषेक मोदक, अमन सिंह, दीपू रवानी, सुमित सिंह, सागर कुमार, कौशल सिंह।

0 Comments