-->

राहत : आइ़बीए से सहमति के बाद बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली


धनबाद : रविवार देर रात करीब 9:30 बजे हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति के बाद हड़ताल को स्थगित करने का आधिकारिक फैसला लिया गया. इसके साथ ही सोमवार से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों,पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा. 

वार्ता में इन बिंदुओं पर बनी सहमति

पांच दिवर्सीय बैंकिंग पर समिति : सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर आइबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति तुरंत गठित होगी, सभी पक्षों और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर विकल्प तलाशेगी.

पीएलआइ़ योजना की समीक्षा :

 स्केल-4 और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए पीएलआइ योजना में आवश्यक संशोधनों के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने पर चर्चा शुरू होगी.

लंबित मांगों पर वार्ता :

 8 मार्च, 2024 के मिनट्स में दर्ज शेष मुद्दो के जल्द निस्तारण के लिए दोनों पक्षों के बीच संवाद जारीं रहेगा.

Post a Comment

0 Comments