धनबाद। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘समर्पण एक नेक पहल’ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में संस्था की पहल पर श्रीनिवास ब्लड सेंटर, धनबाद के अशरफ़ी हॉस्पिटल में भर्ती 28 वर्षीय मरीज परांतक विनोद के डायलीसिस के लिए तत्काल एबी पॉजिटिव आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया गया।
मरीज की आपातकालीन आवश्यकता को देखते हुए संस्था के प्रयास से रक्त की व्यवस्था कराई गई, जिससे उपचार में आवश्यक सहयोग मिल सका। वहीं, रक्त की उपलब्धता बनाए रखने और भविष्य में किसी अन्य जरूरतमंद मरीज को आपातकालीन परिस्थिति में रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘समर्पण एक नेक पहल’ की ओर से बदले में एक यूनिट रक्तदान भी कराया गया।
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने कहा कि रक्तदान केवल किसी एक मरीज की मदद नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की उम्मीद बन सकता है। संस्था का प्रयास है कि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सहायता मिल सके और रक्तदाताओं का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें और इस जीवनदायी अभियान से जुड़कर मानव सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं।
“एक यूनिट रक्त — किसी की जिंदगी की उम्मीद।”
समर्पण एक नेक पहल
हमारा लक्ष्य — शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण ll

0 Comments