-->

महेशपुर कोलियरी में भारी वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचला, टला बड़ा हादसा


कतरास : महेशपुर कोलियरी स्थित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कंपनी में कार्यरत एक गैराज मिस्त्री की खड़ी मोटरसाइकिल पर कंपनी का एक अनलोड भारी वाहन चढ़ गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परियोजना में कार्यरत गैराज मिस्त्री शनिवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल गैराज के बाहर खड़ी कर अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान एक अनलोड भारी वाहन वहां पहुंचा और लापरवाही से बैक करने या मोड़ने के दौरान खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। वाहन का वजन अधिक होने के कारण मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय मोटरसाइकिल पर कोई सवार नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

घटना के तुरंत बाद गैराज और परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ित मिस्त्री के नुकसान को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और गैराज मिस्त्री को उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को मरम्मत के लिए भेज दिया । इसके बाद मामला शांत हुआ।

Post a Comment

0 Comments