गोमो: लालूडीह हाई स्कूल फुटबाल ग्राउंड में बिरसा फोर्स की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संथालडीह और नावाडीह इलेवन के बीच बुधवार को खेला गया।
मुकाबला काफी रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में संथालडीह ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
बारिश के कारण मैच में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में डटे रहे।
आयोजक और समाजसेवी अहमद रजा ने आयोजन में सहयोग करने वाले अजहरुद्दीन, निशांत और कमिटी के सदस्यों का आभार जताया। वहीं, मोहम्मद यूनुस अंसारी, हारून रशीद और अकरम ने भी युवाओं के प्रयास की सराहना की।
फुटबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि अजमूल भाई थे। जिन्होंने विजेता संथालडीह की टीम समेत सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर ढेर सारी बधाई दिए। मौके पर सैकड़ों फुटबॉल प्रेमी सहित भारी तादात में ग्रामीण मौजूद थे।

0 Comments