-->

धनबाद में खाली होगा 18.5 एकड़ सरकारी जमीन , हटेगा बारा मुड़ी खटाल


धनबाद : धनबाद के बाबूडीह बारामुड़ी खटाल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगभग 18 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नापी और सर्वे की शुरुआत:

 धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम द्वारा बारामुड़ी खटाल क्षेत्र की सरकारी जमीन की मापी कराई जा रही है।

200 से अधिक मकान दायरे में :

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस 18 एकड़ सरकारी भूखंड पर करीब 200 अवैध घर और खटाल बने हुए हैं।

चिह्नित करने की प्रक्रिया : अंचल प्रशासन द्वारा पूरी जमीन का सर्वे पूरा होने के बाद सभी अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा और उन्हें नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों की चिंता : इस प्रशासनिक कदम के बाद से खटाल क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और लोग अपने विस्थापन को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments