गोमो। धनबाद जिले के लालुडीह गांव से एक ही परिवार के पांच सदस्य हज उमराह की पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने गोमो स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उन्हें विदाई दी।
इस दौरान गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गोमो के जानेमाने समाज सेवी यूनिस अंसारी तथा उनके परिवार के पांच सदस्यों का उमराह के लिए जाना पूरे गांव के लिए खुशी और गर्व की बात है।
वहीं, गांव के अहमद रज़ा, सोनू, जाफर, शब्बीर और समीर समेत अन्य लोग उन्हें विदा करने के लिए दिल्ली तक जाएंगे और एयरपोर्ट पर भी उन्हें विदाई देंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने यात्रियों की सकुशल यात्रा और इबादत की कुबूलियत के लिए दुआएं कीं। पूरे गांव में इस पवित्र यात्रा को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

0 Comments