गोमो से एक अच्छी खबर सामने आई है। लोको बाजार स्थित नेशनल बेकरी के बगल में मनीष जूस कॉर्नर का उद्घाटन किया गया। दुकान खुलने से आसपास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में फल और जूस की दुकान नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब मनीष जूस कॉर्नर खुलने से लोगों को यह सुविधा आसानी से मिल सकेगी।
वहीं, दुकान के संचालक राज मनीष ने बताया कि उनकी दुकान में सभी तरह के फल, शेक, जूस और फ्रूट चाट अच्छी क्वालिटी के साथ किफायती दामों पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दुकान पर आएं और अच्छी गुणवत्ता वाले फल, जूस, शेक और फ्रूट चाट का आनंद लें।
गोमो के लोको बाजार में अब स्वाद और सेहत का नया ठिकाना बन गया है मनीष जूस कॉर्नर।

0 Comments