मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैथन ओपी (ओपी/थाना) स्थित झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर मंगलवार की देर रात जैसे ही ट्रक (संख्या WB 25L 2288) को रोकने का इशारा किया, चालक और सह-चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए।
ट्रक की जांच करने पर उसमें 38 मवेशी बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर लदे हुए पाए गए। गिनती करने पर ट्रक में 18 गायें, 4 भैंसें, 12 गाय के बछड़े और 4 भैंस के बछड़े मिले, जिनमें से तीन बछड़ों की मौत हो चुकी थी।

0 Comments