अनुमंडल क्षेत्र के आठ संवेदनशील स्थलों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा
जिले के ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब ने बुधवार को दोपहर में मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा के मद्देनज़र एक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं में आपसी भाईचारे का विश्वास जगाने का निर्देश दिया गया।पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 58 पंजीकृत और 37 गैर-पंजीकृत पूजा कमेटियों के अलावा आठ संवेदनशील स्थलों की भी पहचान की गई है, जिन पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

0 Comments