-->

कोर्रा पुलिस की कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


हजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने कांड संख्या 183/26 में चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशु कुमार भारती (21 वर्ष), निवासी बिंदिया, थाना गिधौर, जिला चतरा और दीपक कुमार (19 वर्ष), निवासी गड़ईपहाड़ी, थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अंशु कुमार भारती के हुरहुरू स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर दीपक कुमार के घर से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इस प्रकार पुलिस ने कुल दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में एक का पंजीकरण नंबर JH02CA7786 है, जबकि दूसरी बिना नंबर प्लेट की है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अंशु कुमार भारती का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments