गोमो। 12 अक्टूबर 2026 को दुर्गा पूजा के मद्देनजर यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु निरीक्षक प्रभारी, विमल कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमो के निर्देशन में पारसनाथ स्टेशन पर तैनात स्टाफ द्वारा विशेष गश्त एवं निगरानी की जा रही थी।
इसी क्रम में समय लगभग 23:00 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 पर न्यू एफओबी के नीचे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में दो बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान भागने का प्रयास करने पर उसे मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता कृष्णा प्रसाद, निवासी कटहां, थाना मेसी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) बताया।
उसके बैग की जाँच करने पर 05 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, 02 बोतल स्नॉस्की वोडका एवं 02 बोतल ब्लैक बकार्डी रम, प्रत्येक 750 मिलीलीटर, कुल 09 बोतल (06.75 लीटर), कुल अंकित मूल्य ₹8,380/- बरामद हुई।
पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने शराब को गया ले जाकर अधिक मूल्य पर बेचने की मंशा व्यक्त की। तत्पश्चात जब्ती सूची तैयार कर शराब जब्त की गई तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति एवं जब्त शराब को अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, गिरिडीह को सुपुर्द किया गया l

0 Comments