-->

गोमो में सजी गौसे आजम की महफिले पाक, उलमाओं ने सुनाई करामातें।


दुआ के बाद हुआ लंगर-ए- आम

गोमो। 11वीं शरीफ के मौके पर गोमो के पहाड़ तलल्ली स्थित हनीफ हवारी साहब के घर पर शुक्रवार की रात गौसे आजम रज़िअल्लाहु तआला अन्हु की मोहब्बत में आयोजित महफिले पाक में क्षेत्र के उलमा-ए-किराम और शोअरा हजरात शामिल हुए। 

कारी शमीम अख्तर रिजवी ने बताया कि मोहम्मद हनीफ हवारी साहब की ओर से हर वर्ष इस महफिल का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उलमा-ए-किराम की तकरीर सुनते हैं।

उन्होंने कहा कि महफिल में गौसे आजम रज़िअल्लाहु तआला अन्हु की जिंदगी, उनकी करामात और धार्मिक योगदान के बारे में बयान किया जाता है। उन्होंने गौसे आजम की इबादत और उनसे जुड़ी मशहूर रिवायत का भी जिक्र किया।

इस दौरान कारी शमीम अख्तर रिजवी ने मोहम्मद हनीफ हवारी साहब और उनके परिवार की सेहत व सलामती के लिए दुआ की। साथ ही महफिल में शामिल सभी लोगों के लिए गौसे पाक के फैजान की दुआ की।

उन्होंने बताया कि महफिले पाक के बाद लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोग शामिल होकर लंगर ग्रहण किए। अंत में सभी उलमाओं ने लोगों की सलामती और भलाई के लिए दुआ की।

मौके पर पीरे तरीकत सैयद जियाउर रब केराब शरीफ औरंगा बाद रफीगंज, मोहम्मद हनीफ हवारी, कारी शमीम, मौलाना फैजान, मौलाना इबरार, मनौवर, हाजी सुलतान, जाफर भाई, अनवर, असलम हवारी, अकरम हवारी, मिनकद हुसैन, अजहर, रहबर, गुलाम, सहित काफी तादात में ग्रामीण मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments