-->

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बीआरसी भवन का किया शिलान्यास


तोपचांची : धनबाद जिले के तोपचांची स्थित हटिया मैदान में बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र में जो भी भवन जर्जर अवस्था में हैं, उन्हें चिह्नित कर उनके पुनर्निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों का निर्माण होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में बीडीओ नूपुर कुमारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments