-->

धनबाद के होटल में बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में एक युवक की मौत


धनबाद। शहर के नावाडीह स्थित होटल पाम इन में रविवार-सोमवार की मध्य रात जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान झरिया निवासी अभिजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात 12 बजे जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह के होटल में शुभम सिंह अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। इस पार्टी में अभिजीत कुमार सिंह भी शामिल था। सोमवार को अभिजीत का भी जन्मदिन था।

रात 12 बजे जन्मदिन मनाने के दौरान दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में अभिजीत गंभीर रूप से जख्मी हुआ। जिसे तत्काल एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफेर कर दिया। जगह सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

धनबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मृतक अभिजीत कुमार सिंह कोयले के ट्रांसपोर्टिंग के कारोबार से जुड़ा था।

Post a Comment

0 Comments